national
उत्तराखंड में पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत हुआ मतदान

देहरादून: 19 अप्रैल (ए) उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर शुक्रवार शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं ।



