CRPF जवान शहीद.. चुनाव के दौरान UBGL सेल ब्लास्ट में हुए थे घायल.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CRPF जवान शहीद.. चुनाव के दौरान UBGL सेल ब्लास्ट में हुए थे घायल..








बीजापुर। बीजापुर में CRPF के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान UBGL सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे। उनको एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के ​​​​​​​धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा।

IED ब्लास्ट एक और जवान घायल – बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।






Related Articles

Back to top button