मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भाजपा नेता धैर्यशील मोहिते पाटिल ने पार्टी छोड़ी, राकांपा (एसपी) में शामिल होंगे

पुणे: 12 अप्रैल (ए) महाराष्ट्र के सोलापुर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देते हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उनके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने की संभावना है।

सोलापुर जिले में भाजपा के महासचिव रहे मोहिते पाटिल ने 10 अप्रैल को लिखे एक पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button