मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राहुल गांधी के खास ‘बॉक्सर’ ने दिया झटका, भाजपा में हुए शामिल

राहुल गांधी के साथ मूंछों पर ताव देते बॉक्सर विजेंदर सिंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली ः  कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के खास चहेते ‘बॉक्सर’ विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए भी टिकट दिया था। मजे की बात यह है कि भाजपा में शामिल होने से मात्र 21 घंटे पहले उन्होंने राहुल गांधी की एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्ट में राहुल ने लिखा था, ‘आज एक युवा ने मुझे ये वीडियो भेजा। अब भ्रम और भय का जाल जोड़कर सच्चाई सामने आ रही है। अबकी बार प्रोपेगेंडा के पापा’ की दाल नहीं गलने वाली, जनता खुद उन्हें आईना दिखाने को तैयार बैठी है।

कहते हैं राजनीति में न कोई स्‍थायी दोस्त होता है और न ही कोई स्‍थायी दुश्मन। खिलाड़ी से नेता बन रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह ने यह सिद्धांत दिल से अपना लिया है। मात्र 21 घंटे पहले राहुल गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले विजेंदर ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ झिड़क कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस को यह झटका लोकसभा चुनावों से ठीक पहले दिया है।
गलत को गलत कहूंगा ः विजेंदर
विजेंदर को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मुख्यालय में उनको भाजपा का भगवा गमछा पहनाया। भाजपा में शामिल होते ही विजेंदर सिंह ने कहा कि यह एक तरफ से मेरी घर वापसी है। जब से भाजपा सरकार आई है, देश-विदेश में खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। खुद को पहले वाला विजेंदर बताते हुए उन्होंने कहा कि गलत को गलत कहूंगा और सही को सही कहूंगा।

Visited 10 times, 10 visit(s) today

Post Views: 47

Related Articles

Back to top button