अमेरिका में जहाज ने पुल में मारी टक्कर, भरभराकर गिरा ब्रिज, देखें वीडियो - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

अमेरिका में जहाज ने पुल में मारी टक्कर, भरभराकर गिरा ब्रिज, देखें वीडियो

न्यूयॉर्क: अमेरिका के बाल्टीमोर हार्बर इलाके में आज बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मालवाहक जहाज बाल्टीमोर हार्बर को पार करने वाले पुल से टकरा गया। इस घटना के बाद पुल ढह गया। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बाल्टीमोर तटरक्षक बल के अधिकारी मैथ्यू वेस्ट ने कहा कि मंगलवार की सुबह पुल के आंशिक ढहने की सूचना मिली थी। बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग ने भी पुल के ढहने की पुष्टि की। इसके बाद मैरीलैंड परिवहन प्राधिकरण ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। बता दें पुल गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे जहाज पुल से टकराते ही पुल भरभराकर ढह गया।

कई लोगों की मौत की आशंका

तटरक्षक बल, अग्निशमन विभाग समेत कई एजेंसियों का कहना है कि हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।  यह भी बताया जा रहा है कि पुल ढहने के बाद कई कारें और लोग पानी समा गए। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। कुल मिलाकर यह हादसा एक बड़ी क्षति की ओर इशारा कर रहा है।  बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग के निदेशक केविन कार्टराईट ने इस बात की पुष्टि की है कि लगभग सात लोग और कई वाहन नदी में समा गए।

ये भी पढ़ें: Moscow Attack: इस्लामिक कट्टरपंथियों ने किया मॉस्को अटैक, लेकिन पुतिन ने की यूक्रेन की बात

948 मीटर लंबा है जहाज

तटरक्षक बल के अधिकारी ने बताया कि जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा था। मालवाहक जहाज का नाम डाली है और वह 948 फीट लंबा है। यह जहाज बाल्टीमोर से कोलंबो श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जहाज फ्रांसिस स्कॉट पुल से जा टकराया। यह पुल आम जनता केलिए 1977 में खोला गया था। इसका नाम अमेरिका के विख्यात लेखक फ्रांसिस स्कॉट के नाम पर रखा गया था। फ्रांसिस स्कॉट पुल की लंबाई 1.6 मील है।

Visited 22 times, 22 visit(s) today

Post Views: 146

Related Articles

Back to top button