सीजी पीएससी मामला सीबीआई के हवाले, सरकार ने जारी की अधिसूचना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सीजी पीएससी मामला सीबीआई के हवाले, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी में भर्ती घोटाले की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी गई है। यह केस सीबीआई को सौंपने से पहले एसीबी और बालोद के अर्जुन्दा थाने में दो एफआईआर की गई थी। ये दोनों एफआईआर सीबीआई को सौंप दी गई है। सरकार केस सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया बहुत पहले से शुरू कर दी थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कहा था की पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच करवाई जाएगी। इस मामले में सीजी पीएससी के तत्कलीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों और कुछ राजनीतिक लोग शिकंजे में आ सकते हैं।

सीजीपीएसी भर्ती घोटाले में छत्‍तीसगढ़ में दो एफआइआर दर्ज

बतादें कि सीजीपीएसी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर छत्‍तीसगढ़ में दो एफआइआर दर्ज है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक और एफआइआर हुई है।

बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। इसके बाद से आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पीएससी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर शासन के निर्देश पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने भी केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button