बीजेपी ने बृजमोहन-सरोज को बनाया बलि का बकरा - दीपक बैज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

बीजेपी ने बृजमोहन-सरोज को बनाया बलि का बकरा – दीपक बैज

किरणदेव बोले- प्रत्याशियों से घबराई कांग्रेस

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश दीपक बैज ने भाजपा उम्मीदवारों पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा ने बृजमोहन-सरोज को बलि का बकरा बनाया है। 9 लोकसभा सांसदों में से 7 सांसदों की टिकट काटना बताता है कि जनता के मन में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश हैं। वहीं, कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमारे उम्मीदवार घोषित करने से अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती है। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सबसे ज्यादा बार जीतने वाले विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रदेश की राजनीति से बाहर करने रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। उसी तरह पर सरोज पांडे जिसे राज्यसभा भेजे जाने की उम्मीद थी। सरोज पांडे का राजनीतिक क्षेत्र दुर्ग जिला रहा है, उसे भी कोरबा से टिकट देकर मार्गदर्शक मंडल में डाल कर राजनीति से बाहर करने का षड्यंत्र रचा गया।

सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी चरम पर- बैज

दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी चरम पर है। अब यह भाजपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अडानी परस्त नीतियो के कारण जनता का आक्रोश भाजपा और केंद्र मोदी सरकार के खिलाफ है।

भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती- देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि हमारे प्रत्याशी बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती है। रायगढ़ से राधेश्याम राठिया,जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडे। दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज नाग को उम्मीदवार घोषित कर एक बार फिर अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है।

Related Articles

Back to top button