लालू यादव ने मोदी पर हिंदू कार्ड खेलने का आरोप लगाया, कहा - "आप हिंदू नहीं हैं" - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

लालू यादव ने मोदी पर हिंदू कार्ड खेलने का आरोप लगाया, कहा – “आप हिंदू नहीं हैं”

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को पटना में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिंदू कार्ड खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “मोदी हिंदू नहीं हैं” और उनके पास परिवार नहीं है।

लालू ने कहा कि “यह-यह काम कोई हिंदू नहीं कर सकता, जो पीएम मोदी ने किया है।” उन्होंने पीएम मोदी की पारिवारिक जिंदगी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जब आपकी माताजी का देहावसान हो गया तो हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। आपने क्यों नहीं छिलवाया?”

लालू ने कहा कि “देश भर नफरत फैला रहे हो। कहता है कि भगवान में प्राण प्रतिष्ठा कर दिया। बताओ कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के ही भगवान ही अब तक थे?”

उन्होंने कहा कि “बिहार के हवा में इतना दम हैं कि जो देश के लोग इसका अनुकरण करते हैं। मेरा किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। हमारी बेटी रोहिणी ने अपनी किडनी मुझे दान दी। मुझे जीवनदान दिया। तेजस्वी यादव काफी मेहनत कर रहे हैं। लोगों को इतनी नौकरी दी। हम रोज पूछते थे- आज कितनी नौकरी दी? सिपाही में कितनी नौकरी दी?”

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार को हमने कोई गाली-गलौज नहीं किया। वह पहली बार निकले तो तब भी गाली नहीं दी थी। तब हमने कहा था कि वह पलटूराम हैं। नहीं पलटना चाहिए था। दुबारा हमसे गलती हो गई। तेजस्वी से गलती हो गई। नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए।”

Related Articles

Back to top button