लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादला

3 जिलों के कलेक्टर बदले, विवादों में आई प्रियंका महोबिया अब संचालक पंचायत विभाग

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में सोमवार को 6 आईएएसऔर राज्य प्रशासनिक सेवा के 58 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इनमें हाल ही में विवादों में आई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कलेक्टर रही प्रियंका महोबिया को हटाकर उन्हें संचालक पंचायत विभाग बनाया गया है। वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर कुमार लाल चौहान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के एमपी धर्मेश कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर चंदन कुमार को हटाकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

प्रियंका ऋषि महोबिया पंचायत विभाग भेजी गईं

जीपीएमकी कलेक्टर रही प्रियंका ऋषि महोबिया को पंचायत विभाग भेज दिया गया है। हाल ही में प्रियंका पर नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा था कि कलेक्टर की वजह से उनकी मौत हो सकती है, उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। कलेक्टर कई गलत काम करवाती हैं जो नियमों के अनुसार नहीं होते। हालांकि इन आरोपों को तब प्रियंका ने गलत बताया था। अब सरकारी महकमे में इस ट्रांसफर आदेश के बाद चर्चा है कि आईएएस पर सरकार ने कार्रवाई का डंडा चलाया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 58 अधिकारियों का ट्रांसफर

इनमें अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसर शामिल हैं। ज्यादातर ऐसे अफसर हैं, जो अब तक बस्तर के जिलों में पदस्थ थे, उन्हें मैदानी जिलों में भेजा गया है। सामान्य प्रशासन ने इसका आदेश जारी किया है। देखिए तबादला सूची…

Related Articles

Back to top button