राजकोट में रोहित शर्मा ने लगाया करियर का 11वां टेस्ट शतक, जडेजा की भी हुई फिफ्टी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राजकोट में रोहित शर्मा ने लगाया करियर का 11वां टेस्ट शतक, जडेजा की भी हुई फिफ्टी

राजकोट टेस्ट में आज रोहित शर्मा ने शतक लगा दिया है। उन्होंने रेहान अहमद के खिलाफ 2 रन लेकर करियर की 11वां शतक पूरा किया। रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। फिलहाल पहले दिन का तीसरा सेशन का खेल जारी है। भारत से रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर है। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं।

रोहित शर्मा ने 157 गेंद पर शतक जड़ दिया है। रोहित ने टेस्ट में जुलाई 2023 के बाद पहला शतक जड़ा है। उनका पिछला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में आया था। तब उन्होंने विंडसर पार्क में 103 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा इंग्लैंड टीम के खिलाफ 12 मुकाबलों में 3 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। भारत में उन्होंने 9वां शतक लगाया।

भारतीय टीम ने दूसरा सेशन 93/3 के स्कोर से आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने 150 रन की पार्टनरशिप कर ली। कुछ देर बाद जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगा दी। इस सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी सेशन में कोई विकेट नहीं गिरा। दूसरे सत्र में भारत ने 27 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाए। भारत के तीन विकेट जल्दी गिर गए थे।

Related Articles

Back to top button