State
सीएम साय ने IG और SP की ली बैठक..अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, शिकायत मिली तो पुलिस कप्तान होंगे ज़िम्मेदार..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी और एसपी की बैठक ली।
मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा और डीजीपी अशोक जुनेजा भी बैठक में शामिल है
सीएम साय ने X पर लिखा, आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में शामिल हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की छवि से ही सरकार की छवि बनती है। इसलिए पुलिस अफसर इसका विशेष ध्यान रखें और जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी गई है उसका कड़ाई से पालन करें। निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से काम करें। अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें, अगर इसकी बार-बार शिकायत आई तो जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की होगी।




