मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन..अनुपूरक बजट पर हंगामा होने के आसार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री, खाद्यमंत्री, महिला बाल विभाग से संबंधित प्रश्न प्रश्नकाल में लगे। प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा के दौरान हंगामे के आसार। विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति। मुख्यमंत्री छग राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। भाजपा के वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मोहले मुंगेली विधानसभा की जर्जर सड़कों को लेकर ध्यानाकर्षित करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक और छत्तीसगढ़ को नई ऊचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट बताया। इन्होंने बजट को लेकर कहा कि 9 तारीख का इंतजार कीजिए। छत्तीसगढ़ को जो कांग्रेस ने माफिया राज चलाकर दिवालियापन के कगार पर ला दिया था, उस चुनौतियों के बीच भी हमारी सरकार ऐतिहासिक बजट पेश करेगी। यह छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट होगा।

Related Articles

Back to top button