दिल्ली में भगवान राम, अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति वाले झंडों, पोस्टरों की मांग बढ़ी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिल्ली में भगवान राम, अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति वाले झंडों, पोस्टरों की मांग बढ़ी

नयी दिल्ली: 13 जनवरी (ए) राष्ट्रीय राजधानी के व्यापारी अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम और मंदिर की प्रतिकृतियों वाले भगवा झंडों और पोस्टरों की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

‘फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने शनिवार ’ को बताया कि जैसे-जैसे अयोध्या 22 जनवरी के भव्य समारोहों के लिए तैयार हो रही है, 40,000 कर्मचारी और प्रिंटिंग प्रेस यहां भक्तों की मांग पूरी करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button