आज बस्तर और दुर्ग में भाजपा के कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आज बस्तर और दुर्ग में भाजपा के कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में बड़ी जीत के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। राजधानी रायपुर में प्रदेश संगठन की बड़ी बैठक के बाद अब आज बस्तर और दुर्ग में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।  दोनों सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव मौजूद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद अब भाजपा का प्रदेश संगठन अपने कार्यकर्ताओं का पहले कदम पर सम्मान करके उनको लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहेगा। प्रदेश संगठन ने इसको लेकर रणनीति तैयार कर ली है। सबसे पहले रायपुर संभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 जनवरी किया जाना था, लेकिन इस दिन प्रदेश भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने के कारण इसको टाल दिया गया है। अब रायपुर का सम्मेलन 9 जनवरी को होगा। इसके पहले अब 6 जनवरी शनिवार को पहले 12 बजे बस्तर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के ठीक बाद दोपहर को तीन बजे दुर्ग संभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें भी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
हर मोर्चा की जिम्मेदारी तय
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए संगठन के साथ ही अपने सभी मोर्चा की जिम्मेदारी तय कर दी है। मोर्चा में यूं तो सभी मोर्चा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन तीन अहम मोर्चा भाजयुमो, किसान और महिला मोर्चा हैं। इनके कंधों पर ही ज्यादा भार रहता है। ऐसे में किसान मोर्चा के लिए तय किया गया है कि इस मोर्चा के एक साथ पांच हजार नेता एक ही दिन पांच हजार गांवों में जाएंगे और वहां पर रात को रहने के साथ ही गांवों के किसानों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि प्रदेश में वापस आई भाजपा सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए क्या-क्या काम कर रही है। गरीबों को दिए जाने वाले 18 लाख आवासों के बारे में गांवों में बताया जाएगा। किसान मोर्चा किस दिन गांवों में जाएगा इसकी तिथि किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में तय होगी। महिला मोर्चा को युवतियों का सम्मेलन करने के साथ महिला खिलाड़ियों, स्व सहायता समूहों का सम्मान करने का जिम्मा दिया गया है। भाजयुमो को भी युवाओं से जुड़े काम दिए गए हैं। नए मतदाताओं को जोड़ने का भी काम किया जाना है। इसकी तैयारी में भाजयुमो लगा हुआ है। हर मोर्चा के अलग-अलग स्तरों पर सम्मेलन भी होंगे।

Related Articles

Back to top button