State
नये साल पर बार, क्लब, ढाबा, होटल के लिए गाइडलाइन जारी..

रायपुर। राजधानी में नववर्ष के आयोजन पर पुलिस और आबकारी विभाग की पैनी नजर रहेगी। रायपुर जिले में स्थित सभी होटल, बार, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए उपायुक्त आबकारी विभाग जिला रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। 12 बजे तक ही सभी होटल, बार और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।




