मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

छग में व्यापारियों के घर आईटी की रेड, 100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी

रायपुर । छग की राजधानी रायपुर में आयकर छापे के तीसरे दिन 7 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई अब खत्म हो चुकी है। ले‎किन आयकर की 43 ठिकानों पर अभी भी जांच चल रही है। इस दौरार आयकर विभाग ने 3 बैंक लॉकर को सीज कर लिया है। बाकी बैंक लॉकर्स में भारी मात्रा में जमीन के कागजात, कैश समेत जेवर बरामद किया गया है। आयकर की छापेमारी में अब तक 15 करोड़ रुपये नगद बरामद ‎किए जा चुके है। इसके अलावा जांच के दायरे में आए 18 प्रतिष्ठानों के संचालकों में से 3 संचालकों ने कर चोरी करने को स्वीकारा भी है। आयकर विभाग की अहमदाबाद से आई 10 सदस्यीय साइबर टीमें संचालकों के डिलीट मैसेज रिकवर करने में जुटी है। बता दें ‎कि सोमवार की सुबह तक कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई जारी रही।

आयकर विभाग के सूत्रों से ‎मिली जानकारी के मुता‎बिक अफसरो को आशंका है कि कारोबारियों ने पिछले तीन सालों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन में भारी गड़बड़ी कर टैक्स चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालां‎कि कर चोरी के ये आकड़े अभी और बढ़ सकते हैं। कारोबारियों ने कितने की टैक्स चोरी की है इसका सही आकलन जांच के बाद ही पता चलेगा। बताया जा रहा है कि दाल, और कोल्ड स्टोरेज का पूरा कारोबार कच्चे लेन-देन में होता रहा है, ‎जिसका पुख्ता ‎हिसाब नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button