State
छत्तीसगढ़ सीएम चयन के लिए तीन पर्यवेक्षक तय

मुंडा, सोनोवाल और गाैतम रायपुर आएंगे
रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन के पहले विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिए गए है। भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षकों में अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गाैतम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही मप्र और राजस्थान के लिए भी पर्यवेक्षक तय हुए हैं। देखें आदेश।




