City
दुर्ग से बड़ी खबर…! फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दुर्ग, 24 नवंबर। BIG Fire Breaking : भिलाई शंकर नगर छावनी की एक लकड़ी के फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। आग लगने से फर्नीचर से भरा हुआ दुकान जलकर खाक हो गया।
वही आग बुझाने के लिए चार से पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लिया है। आग की सूचना पर जामुल थाना की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही हैं। आग जैसे ही लगी इलाके में अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के ही लोगों ने दमकल विभाग व फैक्ट्री के मालिक को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।



