लापता किशोर को पुलिस ने 16 घंटे में किया दस्तयाब - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

लापता किशोर को पुलिस ने 16 घंटे में किया दस्तयाब

भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए अपह्त बालक को 16 घंटे में दस्तयाब कर उसके परिवार वालो के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार को गोदरमउ गांधी नगर में रहने वाले फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 16 साल के नाबालिग बेटे को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने फरियादी के लड़के के नाबालिग होने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की। किशोर की खोजबीन के लिये गठित की गई टीम को ने गांधीनगर सहित अन्य थाना इलाको में भी उसकी काफी तलाश की। आखिरकार नाबालिग को 16 घंटे के भीतर मिसरोद क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। कार्वाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण त्रिपाठी, सउनि रामभारत सुमन की सराहनीय भुमिका रही।

Related Articles

Back to top button