रक्षामंत्री राजनाथ ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

रक्षामंत्री राजनाथ ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

नई दिल्ली । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 16 नवंबर को इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 10वीं  आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक – प्लस (एडीएमएम-प्लस) के अवसर पर इंडोनेशिया और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षामंत्री प्रबोवो सुबियांतो के साथ अपनी मुलाकात के दौरान इस वर्ष आसियान में इंडोनेशिया के नेतृत्व और एडीएमएम-प्लस के उत्कृष्ट समायोजित व्यवस्थापन की सराहना की। 

दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा की और विशेषकर समुद्री क्षेत्र में सहयोग को अधिक विस्तारित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने  प्रशिक्षण, कार्मिक विचार-विमर्श व अभ्यास के लिए नियमित रूप से होने वाले आदान-प्रदान की भी समीक्षा की और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर अपने विचार व्यक्त किये। दोनों देशों ने 2021-2024 चक्र के लिए मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) पर विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की सह-अध्यक्षता की है। राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग से भी बातचीत की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने जून 2022 में राजनाथ सिंह की वियतनाम यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित 2030 के लिए भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर संयुक्त दृष्टिकोण वक्तव्य के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा क्षेत्र को और गहन करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारत और वियतनाम के मध्य रक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, रक्षा उद्योग सहयोग, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, द्विपक्षीय नौसैन्य यात्राओं और अभ्यासों को कवर करते हुए एक विस्तृत स्पेक्ट्रम में फैला हुआ है।

Related Articles

Back to top button