इमारत में लगी भीषण आग से 5 लोगों का रेस्क्यू  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

इमारत में लगी भीषण आग से 5 लोगों का रेस्क्यू 

मुंबई । मुंबई के बायकुला ‎स्थित दो मंजिला एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग से कम पांच लोगों को सुर‎क्षित ‎निकाल ‎लिया गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी देते हुए बताया ‎कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बगल की इमारत के जरिए उनके पास पहुंचे।

सूत्रों ने बताया ‎कि भायखला के भीड़भाड़ वाले सांकली स्ट्रीट इलाके में जूते की एक दुकान स‎हित कई अन्य दुकानों में लगी आग की सूचना सुबह करीब 7 बजे सैफी मंजिल से मिली। आग की लपटें चमड़े के सामान, कपड़ों और बिजली फिटिंग वाली दुकानों तक फैल गईं, जिससे धुएं के घने काले बादल निकलने लगे। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 12 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button