मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

केदारनाथ में हुई इस सीजन की पहली बर्फ़बारी, दिखा अद्भुत नजारा

नेशनल न्यूज़। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम ने करवट ले ली है। इस बीच हिमालय में भी बर्फ बारी शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

धाम में बर्फबारी से ठंड भी बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई।

बता दें कि बिते शनिवार को केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से धाम में मौसम साफ था। वहीं इस दौरान दुग्ध गंगा, वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई।

Related Articles

Back to top button