इन 5 फलों के बीज से डायबिटीज समेत कम होगी ये बीमारियां, डाइट में शामिल  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

इन 5 फलों के बीज से डायबिटीज समेत कम होगी ये बीमारियां, डाइट में शामिल 

फल हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है। हेल्थ एक्सपर्ट भी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। आप अक्सर फलों में मौजूद बीजों को हटाकर इसे खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, ये बीज सेहत को कई फायदे पहुंचा सकते हैं। जी हां, सही सुना आपने। कुछ फलों के बीजों के ऐसे कई पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो गंभीर बीमारियों से राहत दिला सकते हैं। चलिए जानते हैं, किन फलों के बीजों का खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

तरबूज के बीज

तरबूज के बीज भी आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इनमें अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है, यह हृदय रोग के इलाज में भी कारगर है। ये बीज विटामिन-बी, मैग्नीशियम जैस पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

पपीते के बीज

पपीते में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके बीज में भी ऐसे कई एंजाइम मौजूद होते हैं, जो कई परेशानियों से निजात दिलाते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इतना ही नहीं, ये बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

संतरे के बीज

हम सभी जानते हैं कि संतरे खाने के कितने फायदे हैं, लेकिन इसके बीज भी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इनमें मौजूद गुण हमारे शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं। अगर आप भी संतरे के बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो अब ये गलती दोबार न करें। आप इन बीजों को स्मूदी या सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एवोकाडो के बीज

एवोकाडो के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो के बीज से कैंसर कोशिका के विकास को रोका जा सकता है।

शरीफा के बीज

शरीफा बहुत ही स्वादिष्ट फल है। इसके बीजों में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। शरीफा के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button