मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मुंबई पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा, अभी और ताकतवार होगा इंडिया 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में समान विचारधारा वाले और दलों के ‘इंडिया’ में शामिल होने की उम्मीद है। विपक्षी गठबंधन के नेता 2024 के लोकसभा चुनावों में राजग से मुकाबला करने के लिए अपनी साझा अभियान रणनीति तैयार करने के लिए मुंबई में एकत्रित हो रहे हैं। यहां दो दिवसीय सम्मेलन में 28 राजनीतिक दलों के कम से कम 63 प्रतिनिधि भाग लेने और एक समन्वय समिति की घोषणा करने के साथ गठबंधन के लिए एक लोगो का अनावरण करने की संभावना है।

विपक्षी गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई पहुंचे चौधरी ने कहा, हमें कुछ समय दीजिए…समान विचारधारा वाले अधिक दलों और नेताओं के ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं, कि देशभर में जमीन पर काम करने वाले और समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल एक साथ आएंगे। विपक्षी गठबंधन ने दो क्षेत्रीय संगठनों, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (पीडब्ल्यूपी), महाराष्ट्र में एक मार्क्सवादी राजनीतिक दल तथा एक अन्य क्षेत्रीय संगठन को शामिल करके अपना दायरा 28 दलों तक बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button