मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- चंद्रयान की सफलता पर गर्व - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- चंद्रयान की सफलता पर गर्व

नई दिल्ली ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (मंगलवार) केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न मना रहा है। कैबिनेट भारतीय वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान है। इसके लिए हमें बड़ा गर्व है। भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। चंद्रयान की सफलता सिर्फ भारत की अंतरिक्ष अभियान से जुड़े लोगों की उपलब्धि नहीं, यह पूरे देश की उपलब्धि है।’

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘चंद्रयान की सफलता न सिर्फ इसरो की जीत है, बल्कि देश की प्रगति और वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का प्रतीक है।’

गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओणम और रक्षाबंधन के त्योहार पर 200 रुपए सिलेंडर के दाम कम करने का फैसला लिया है। ये सभी लोगों के लिए हैं। बहनों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी सौगात है। ठाकुर ने कहा, ’75 लाख बहनों के लिए उज्जवला गैस योजना के तहत उनको मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। एक पैसा नहीं देना पड़ेगा। दुनियाभर में रसोई गैस के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में इसका असर कम हुआ है।’

Related Articles

Back to top button