20 घरों वाले गांव का सड़क मार्ग से टूटा संपर्क तो नाव में लेकर पहुंचे ट्रांसफार्मर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

20 घरों वाले गांव का सड़क मार्ग से टूटा संपर्क तो नाव में लेकर पहुंचे ट्रांसफार्मर

रायपुर(realtimes) जब मौसम की मार के आगे सब बेमानी हो जाता है तब इंसान का हौसला की उसे आगे बढ़ता है। प्रदेश के वनाच्छादित क्षेत्र कांकेर के पखांजूर में ऐसा ही एक वाकया सामने आया ।  पखांजूर के बांगोघोड़िया गाँव में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत कर्मियों ने प्रतिकूल परिस्थिति होने पर भी नए ट्रांसफार्मर को डोंगी ( छोटी नाव ) में रख नदी पार पहुंचाया और जल्द ही उसे बदलकर वहाँ के घरों की बिजली बहाल की। घटना 25 अगस्त की है जब छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पखांजूर संभाग के  छोटेबेठिया  वितरण केन्द्र अंतर्गत बांगोघोड़िया गांव में बिजली आपूर्ति करने के लिए ट्रांसफार्मर बदलने पहुँचे।

पखांजूर के कार्यपालन अभियंताआदित्य ठाकुर ने बताया कि कोटरी नदी के पार लगभग 20 – 30 घरों वाले गाँव बांगोघोड़िया में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। ऐसे में पखांजूर के सहायक अभियंताआर एस करपाल और छोटेबेठिया  वितरण केन्द्र के कनिष्ठ अभियंता श्री डोमेंद्र ठाकुर नया ट्रांसफार्मर लेकर बांगोघोड़िया के लिए रवाना हुए पर मौसम की प्रतिकूलता और नदी नाले के उफान में होने के कारण गांव का सड़क संपर्क सभी तरफ से टूट गया था। ऐसे में गाँव में नया ट्रांसफार्मर पहुँचाने के लिए बीच में पड़ने वाले कोटरी नदी को पार करना ही एक मात्र रास्ता था। लगभग तीन सौ पचास किलो वजनी ट्रांसफार्मर को नदी पार कराने के लिए वहाँ कोई बड़े जेट्टी का नहीं बल्की स्थानीय लोगों का सहारा डोंगी ( छोटी नाव) था।  पखांजूर के एई श्री करपाल अपने लाइन स्टॉफ सहित  ट्रांसफार्मर को बेचाघाट से डोंगी में लवाकर बांगोघोड़िया के पार पर ले गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद  से डोंगी में लाए गए इस ट्रांसफार्मर को ट्रैक्टर में भर कर गाँव में ले जाया गया। उसके बाद बिजली कंपनी के लाइन स्टॉफ ने बिना समय गंवाए बंद ट्रांसफार्मर को बदलकर गाँव की बिजली आपूर्ति बहाल की। विद्युत कंपनी के कर्मचारियों की इस जीवटता से किये कार्य के लिए ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार जताया। जगदलपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक एस के ठाकुर ने कर्मियों की इस समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कंपनी के हर कर्मी के लिए उपभोक्ता हित ही सर्वोपरि है।   

Related Articles

Back to top button