मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

डीजीसीए ने ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ानों को दी मंजूरी 


नई दिल्ली । नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा को मंजूरी प्रदान कर दी है। एयरलाइन ने घोषणा की कि वह ताशकंद के लिए 22 सितंबर से सेवाएं शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियामक ने छह सितंबर से इंडिगो के ताशकंद तक परिचालन को मंजूरी दे दी है। इंडिगो दिल्ली और ताशकंद के बीच सप्ताह में चार बार सीधी सेवाएं संचालित करेगी। यह एयरलाइन का 31वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा।

Related Articles

Back to top button