विश्व में गेहूं की बढ़ी कीमतें, वनस्पति तेल की कीमतों में भी देखी गई वृद्धि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

विश्व में गेहूं की बढ़ी कीमतें, वनस्पति तेल की कीमतों में भी देखी गई वृद्धि

रोम: संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अनुसार, जुलाई में 9 महीनों में पहली बार विश्व में गेहूं की कीमतें बढ़ी और वनस्पति तेल की कीमतों में भी नाटकीय वृद्धि देखी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार एफएओ ने कहा कि जुलाई में गेहूं की कीमतें 1.6 प्रतिशत अधिक थीं, जो अक्तूबर 2022 के बाद पहली वृद्धि थी और चावल की कीमतें भी जुलाई में बढ़ी, जो सितंबर 2011 के बाद से 2.8 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

अनाज के लिए समग्र एफएओ उपसूचकांक जुलाई में थोड़ा फिसल गया, गेहूं और चावल के लिए कोटेशन में वृद्धि के बावजूद 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। अनाज के लिए उपसूचकांक एफएओ के व्यापक खाद्य मूल्य सूचकांक में सबसे बड़ा घटक है, जो पिछले महीने की तुलना में जुलाई में 1.3 प्रतिशत अधिक था। मार्च 2022 में सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से सूचकांक पिछले 16 महीनों में से केवल 2 में चढ़ा है। सूचकांक में सबसे बड़ा प्रेरक वनस्पति तेलों का उप-सूचकांक है, जो 7 महीने की गिरावट के बाद 12.1 प्रतिशत चढ़ गया।

इस बीच चीनी की कीमतें जुलाई में कम रही और इसमें 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई। अन्य उप-सूचकांकों में कम हलचल देखी गई। मांस की कीमतों में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डेयरी की कीमतों में लगातार सातवें महीने 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। एफएओ का खाद्य मूल्य सूचकांक दुनिया भर में कीमतों पर आधारित एफएओ का खाद्य मूल्य सूचकांक 23 खाद्य वस्तु श्रेणियों के लिए दुनिया भर में कीमतों पर आधारित है, इसमें बेसलाइन वर्ष की तुलना में 73 विभिन्न उत्पादों की कीमतें शामिल हैं। अगला एफएओ सूचकांक 8 सितंबर को जारी होने वाला है।

Related Articles

Back to top button