तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई: आईटी कंपनियों में खरीदारी और मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बाजार इससे पहले लगातार तीन दिन गिरकर बंद हुआ था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300.1 अंक चढक़र 65,540.78 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 105.9 अंक बढक़र 19,487.55 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक मंहिद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और आईटीसी में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में चले गए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 317.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत चढक़र 85.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button