कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव 6 रुपए या 1.09% की गिरावट के साथ 7,768 रुपये प्रति क्विंटल पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव 6 रुपए या 1.09% की गिरावट के साथ 7,768 रुपये प्रति क्विंटल पर

नई दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 86 रुपये की गिरावट के साथ 7,768 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 86 रुपए या 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,768 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 26,350 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Related Articles

Back to top button