भाजपा अभी से चुनावी मोड में, थोक में चुनावी समितियों का ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा अभी से चुनावी मोड में, थोक में चुनावी समितियों का ऐलान

रायपुर(realtimes) भाजपा के प्रदेश संगठन अभी से चुनावी मोड में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यहां पर बैठक लेकर लौटने के बाद प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने थोक में 16 चुनावी समितियों का ऐलान किया है। वित्त समिति का जिम्मा प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल को दिया गया है। अभी चुनाव संचालन समिति की घोषणा नहीं की गई है। इसी समिति पर बैठक में अहम मंथन भी किया गया था।
प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान पूरी तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ले ली है। वे दो बार यहां का दौरा कर चुके हैं। पहले दौरे में जब वे टॉस्क देकर गए तो घोषणा पत्र और आरोप पत्र समिति का ऐलान किया गया। इस बार जब वे नए टॉस्क देकर गए हैं तो उनके जाते ही दूसरे दिन कई समितियों का ऐलान किया गया है।
किसको किस समिति का जिम्मा
समितियों में सबसे अहम चुनाव के प्रचार प्रसार के साथ साहित्य निर्माण समिति का संयोजक पूर्व मंत्री राजेश मूणत को बनाया गया है। इस समिति में सह संयोजक छगन मूंदड़ा बनाए गए हैं। इसी के साथ पांच सदस्य रखे गए हैं। सदस्यों में छत्तीसगढ़ फिल्म स्टार अनुज शर्मा को भी स्थान दिया गया है। अन्य समितियों में कंट्रोल रूम, विमान और हेलीकॉप्टर व्यवस्था समिति के संयोजक सुभाव राव, सह संयोजक सुब्रत चाकी और अवधेश जैन, विधिक विभाग समिति के संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी, आईटी समिति के संयोजक दीपक म्हस्के, सोशल मीडिया समिति के संयोजक प्रशांत ठाकुर, मीडिया समिति के संयोजक रसिक परमार, सह संयोजक केदारनाथ गुप्ता और अमित चिमनानी, आवास समिति के संयोजक सुरेंद्र पाटनी, सांस्कृतिक दल प्रचार समिति के संयोजक श्रीचंद सुंदरानी, सह संयोजक राजेश अवस्थी, केंद्रीय नेताओं का प्रवास और स्वागत समिति के संयोजक लोकेश कावड़िया, सह संयोजक मीनल चौबे, संजय यादव, वाहन व्यवस्था समिति के संयोजक रोहित द्विवेदी, प्रशासकीय अनुमति समिति के संयोजक मोहन पवार, अन्य राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं की समन्वय समिति के संयोजक अशोक बजाज, कंटेंट, क्रिएटर समिति के संयोजक पंकज झा, चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक नरेशचंद्र गुप्ता, सह संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button