business
देश की प्रमुख दिग्गज कंपनी BSE का बाजारपूंजीकरण नए शिखर पर, निवेशकों ने कमाए करोड़ो रुपए

मुंबई: देश की प्रमुख दिग्गज कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार में नए शिखर पर पहुंचने के साथ ही निवेशक भी मालामाल हो गए क्योंकि बीएसई के निवेशकों ने एक ही दिन में 507311 करोड़ रुपए की कमाई की है और बीएसई का बाजार पूंजीकरण 30359528.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 529 अंकों की तेजी लेकर अब तक रिकार्ड उच्चतम स्तर 66589.93 अंक के शिखर पर पहुंच गया। इस तेजी में बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले कारोबारी दिवस के 29852217.82 करोड़ रुपये से 507311.14 करोड़ रुपये बढ़कर 30359528.96 करोड़ रुपएपर पहुंच गया।



