business
सेंसेक्स फिर नए शिखर पर पहुंचा

मुंबई: वैश्विक बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणाम मजबूत रहने से एसबीआई, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस समेत 18 दिग्गज कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 529.03 अंक की उड़ान भरकर 66,589.93 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 146.95 अंक की तेजी लेकर 19,711.45 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 29,477.41 अंक और स्मॉलकैप 0.85 प्रतिशत उछलकर 33,986.98 अंक पर पहुंच गया।



