खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलजुला रुख, ‘Palm Oil’ का जुलाई वायदा सप्ताहांत पर बढ़ा दाम

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में पाम ऑयल की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से बीते सप्ताह खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलजुला रुख रहा वहीं अनाज और मीठे के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा सप्ताहांत पर 59 रिंगिट उबलकर 3818 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। सप्ताहांत पर सरसों तेल 147 और सोया रिफाइंड 147 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि सूरजमुखी तेल 146 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, मूंगफली तेल, पाम आॅयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पुराने स्तर पर पड़े रहे।इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.59 सेंट की तेजी लेकर 61.34 सेंट प्रति पौंड बोला गया। सप्ताहांत पर सरसों तेल 12088 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 20732 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 13773 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 11868 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 9000 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 11000 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।



