गांजे की तस्करी करते अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

गांजे की तस्करी करते अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार





रायपुर। राजधानी में गांजा की तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी है। गोलबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत सीएमओ ऑफिस के पीछे दाई कोरा बिल्डिंग के पास गांजा के साथ आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना गोलबाजार पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही की है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित
नारकोटिक्स सेल की टीम को शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार
क्षेत्रांतर्गत सीएमओ ऑफिस के पीछे दाई कोरा बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति अपने पास
गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट
तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर आरोपी को पकड़ा
गया। उसने पूछताछ में अपना नाम किशन देव यादव निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की
तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने
पर उनके द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर उत्तर प्रदेश परिवहन करना बताया गया। जिस
पर आरोपी किशन देव यादव को गिरफ्तार कर 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 72 हजार
रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध गोलबाजार थाना में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का
अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।








Related Articles

Back to top button