कवर्धा-पंडरिया के वनांचल क्षेत्रों में पहुँचे मंत्री अकबर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

कवर्धा(realtimes) कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से वनांचल क्षेत्रों में पहुँचे, ग्रामीण, किसान, महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की।
श्री अकबर वनांचल के ग्राम पंचायत पंडरिया, रेंगाखारकला, बरेंडा, सिवनीखुर्द, नागवाही, रोल और ग्राम पंचायत बम्हनी में ग्रावासियों के बीच पहुँचे, छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को बताया और ग्रामीणजनो का हाल-चाल जाना।
कैबिनेट मंत्री ने वनांचल के ग्राम पंचायत नागवाही में प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन किया, पंडरिया में नवीन राशन कार्ड वितरण किया, किसानों और ग्रामीणों को फलदार-छायादार पौधा वितरण किया।
मंत्री श्री अकबर ग्राम पंडरिया और हरिनछपरा में हितग्राहियों को आरबीसी 6-4 के तहत चेक वितरण किया। उन्होंने कहा विधायक होने के नाते हर दुख-सुख में आपका साथ हू। भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों, ग्रामीणों, भूमिहीन श्रमिको, युवाओं और वनोपज संग्राहक परिवारों सहित राज्य की जनता का भूपेश सरकार के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ा है।



