सेंसेक्स की तेज़ी थमी, निफ्टी चढ़ा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सेंसेक्स की तेज़ी थमी, निफ्टी चढ़ा

मुंबई: वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स की तेजी थम गई और वह गिरावट पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.01 अंक फिसलकर 65,446.04 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 19,398.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.68 प्रतिशत की छलांग लगाकर 28,994.35 अंक और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत उछलकर 33,004.56 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई के कुल 3626 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1966 में लिवाली जबकि 1527 में बिकवाली हुई वहीं 133 कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 20 में गिरावट रही।

Related Articles

Back to top button