केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान,1 जुलाई से लागू किया जाएगा नया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। नए महंगाई भत्ते का सरकार की तरफ से सितंबर में किये जाने का ऐलान किया गया है। AICPI इंडेक्स का आंकड़ा लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से 30 जून की शाम को जारी होगा। यदि महंगाई भत्ता बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाता है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 8280 रुपये महीने हो जाएगा. इस हिसाब से हर महीने सैलरी में 720 रुपये बढ़ जाएंगे। अगर किसी सरकारी कर्मचारी की फिलहाल बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो इस पर उसे 42 प्रतिशत यानी 7560 रुपये का महंगाई भत्ता मिलता है।
इस बार भी यदि इसमें 4 प्रतिशत का ही इजाफा होता है तो यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। लेकिन इसका आंकड़ा मई के एआईसीपीआई इंडेक्स (AICPI Index) पर निर्भर करता है। मार्च में डीए 4 प्रतिशत बढ़ने के साथ ही 42 प्रतिशत हो गया था। मार्च में अनाउंस किये गए महंगाई भत्ते का फायदा कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से मिल रहा है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सितंबर में अनाउंस होने वाले डीए का 1 जुलाई से दिया जाएगा। अप्रैल का आंकड़ा बढ़कर पहले ही 134.02 अंक पर पहुंच गया है. इसके आधार पर महंगाई भत्ता 45.04% पर पहुंच गया है. इस बार यह 45.5% से ऊपर निकल सकता है।



