Honda की नई SUV Elevate का वैश्विक अनावरण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Honda की नई SUV Elevate का वैश्विक अनावरण

नई दिल्ली: प्रीमियम कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में अपनी नई ग्लोबल एसयूवी ‘होंडा एलीवेट’ का वैश्विक अनावरण किया। होंडा मोटर्स कंपनी लिमिटेड के (एशिया और ओशेनिया) के क्षेत्रीय प्रमुख और एशियन मोटर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष व सीईओ तोशियो कुवाहारा ने इस नई एसयूवी का अनावरण के मौके पर कहा कि एलीवेट को इस साल त्यौहारी सीजन के दौरान भारत में लॉन्च किया जाएगा।

भारत वैश्विक स्तर पर नई एसयूवी एलीवेट का निर्माण और बिक्री करने वाला पहला देश होगा जबकि एलीवेट की शुरुआती पेशकश घरेलू बाजार पर केंद्रित है, वहीं भारत का लक्ष्य ग्लोबल स्तर पर एसयूवी की भारी मांग को पूरा करते हुए दुनिया के अन्य हिस्सों में नए मॉडल के लिए एक महत्वपूर्ण निर्यात केंद्र के रुप में काम करना है। उन्होंने कहा कि एलीवेट एक मिड-साइज एसयूवी है, जिसमें भडकदार और उन्नत एक्सटीरियर डिजाइन के साथ आकर्षक फ्रंट फेस, शार्प कैरेक्टर लाइंस और यूनिक रेयर डिजाइन शामिल हैं। इसमें पीछे की ओर विशिष्ट टेलगेट डिजाइन और एलईडी लाइट्स लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button