मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कल आप पार्टी के 5 हजार से अधिक नवनियुक्त पदाधिकारी लेंगे शपथ

डॉ. संदीप पाठक सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

रायपुर. मंगलवार को आम आदमी पार्टी के 12, जिले स्तर पर 148 नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेंगे। साथ ही, 32 नए ब्लाक अध्यक्ष, 225 ब्लाक सोशल मीडिया इंचार्ज, 2186 सर्कल अध्यक्ष और 1690 वार्ड इंचार्ज अपने पद के शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित 30 मई को शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही, प्रदेश प्रभारी संजीव झा, सहप्रभारी गैरी बिररिंग, हरदीप सिंह मुंडिया, नरेशभाई बारिया, निरंजन भाई वसावा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। डॉ. पाठक सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।

दरअसल, 30 मई, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित होटल ललित महल होटल नवा रायपुर, सभागार में संपन्न होगा। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। “आप” ने बताया कि 5 हजार से अधिक नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेंगे। जिसमें प्रदेश स्तर के 12, जिले स्तर पर 148 नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेंगे। साथ ही, 32 नए ब्लाक अध्यक्ष, 225 ब्लाक सोशल मीडिया इंचार्ज, 2186 सर्कल अध्यक्ष और 1690 वार्ड इंचार्ज अपने पद के शपथ लेंगे।

“आप” ने बताया कि डॉ. संदीप पाठक शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button