कर्नाटक का जनादेश विभाजनकारी राजनीति की और भ्रष्टाचार की अस्वीकृति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कर्नाटक का जनादेश विभाजनकारी राजनीति की और भ्रष्टाचार की अस्वीकृति

नई दिल्ली । दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक का जनादेश विभाजनकारी राजनीति की अस्वीकृति और भ्रष्टाचार की अस्वीकृति है। मैं कर्नाटक के लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि आज शपथ लेने वाली कांग्रेस सरकार जनता से किए गए वादों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगी। मुझे गर्व है कि पहली कैबिनेट बैठक ने हमारी पांच गारंटी के तत्काल कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।

आपको बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को राज्य के नए सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के साथ-साथ कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। सीएम का पद संभालने के बाद सिद्धारमैया ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम कैबिनेट की पहली बैठक में ही वादे पूरा करने को लेकर आदेश देंगे। 

Related Articles

Back to top button