मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 9.69 फीसदी पहुँची,रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण

रायपुर .

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 518 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 265 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। लगातर सामने आ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 518 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3 हजार 275 हो गई है।

 वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है।पॉजिटिविटी दर 9.69 फीसदी पर पहुंच गया है। 226 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद होम आइसोलेशन और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर में हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इन दिनों छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग द्वारा लगातार टेस्टिंग बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

सबसे ज्यादा 65 मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। बलौदा बाजार में 49 मरीजों की पुष्टि हुई है, दुर्ग में 37, सरगुजा में 34, राजनांदगांव में 33, बिलासपुर में 29, महासमुंद में 28, कोरिया में 27,कांकेर में 26,बेमेतरा में 26, दंतेवाड़ा में 22, सूरजपुर में 18, रायगढ़ में 17, बालोद में 17, कोरबा में 15, धमतरी में 13, बलरामपुर में 13, जांजगीर-चांपा में 10, बीजापुर में 8, जशपुर जिले में 8, कोंडागांव में 8, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 5, कबीरधाम में 5, नारायणपुर में 2,गरियाबंद में 1, सुकमा और मुंगेली में भी 1-1 मरीज मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button