बूथ सशक्तिकरण महाअभियान की विधानसभा वार समीक्षा करेंगे भाजपा के प्रमुख नेता

रायपुर। जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण के संबंध में आवश्यक बैठक आहूत की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 अप्रैल तक होने वाली समीक्षा बैठकों हेतु सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश प्रदान करना था चूँकि समीक्षा बैठक हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय उपस्थित रहेंगी इसलिए सभी प्रभारियों को पूरी तैयारी के साथ आने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा विधानसभा वार की जाएगी कितना कार्य पूर्ण हुआ और यदि अधूरा है तो उसके पीछे क्या समस्या है ग्रामीण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , रायपुर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , रायपुर दक्षिण एवं उत्तर की समीक्षा बैठक राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय लेंगी ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने हर जिले के बूथों की मजबूती हेतु महाअभियान चलाया है प्रदेश भाजपा को भी बूथ सशक्तिकरण अभियान चला कर विभिन्न बिंदुओं के आधार पर बूथ में अलग अलग टोली निर्माण के दिशा निर्देश दिए गए एवं जिला नेतृत्व को निर्धारित दिशानिर्देशों के आधार पर बूथ में टोली निर्माण का लक्ष्य दिया गया था भाजपा रायपुर शहर जिला ने जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में नियत तिथि तक बूथ सशक्तिकरण का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है केंद्रीय दिशनिर्देशों के आधार पर , विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जिसमे प्रभावी मतदाता प्रमुख , वरिष्ठ मतदाता प्रमुख , युवा प्रमुख , सामाजिक प्रमुख , व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण , बूथों की एबीसी के आधार पर ग्रेडिंग करना और हितग्राही प्रमुख का निर्माण करना जैसे अन्य बिंदुओं के आधार पर बूथ सशक्तिकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिसकी सरल पोर्टल में एंट्री जारी है जो शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी। समीक्षा बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी , संयोजक और सहसंयोजक को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है । बैठक में समन्वय हेतु विधानसभा स्तर पर एक संयोजक की नियुक्ति की जाएगी ।शक्ति केंद्र संयोजक और सहसंयोजक के मध्य बूथों का विभाजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम की शुरुआत में हितग्राहियों का सम्मान किया जाना तय जो भाजपा कार्यकर्ता परिवार से ना हो ।



