मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Lok Sabha Elections 2024: ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, TMC अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले जहां विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कर रहा है वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा है की वो लेकसभा चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी और अकेले दम पर ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन से साफ इंकार कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी। इस बात का ऐलान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोगों के समर्थन के साथ चुनाव लड़ेंगे।

आपकों बता दें की पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सागरदिघी उपचुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये भी कहा जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मेरा विश्वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button