भाजपा ने दागे कांग्रेस पर 14 सवाल और मांगा जवाब  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा ने दागे कांग्रेस पर 14 सवाल और मांगा जवाब 

रायपुर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस अधिवेशन के कारण कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व रायपुर में है, इन सबसे  छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि जो वादे आप करके गए थे वह कब पूरे होंगे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस शोषित जनता को कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व जवाब दे। इसी के साथ भाजपा ने कांग्रेस पर 14 सवाल दागे हैं।
एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साव ने पहला सवाल पूछा छत्तीसगढ़ में हो रही नक्सली घटना एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का दोषी कौन है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में चुन-चुन कर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा पार्टी के विधायक भीमा मंडावी की नृशंस हत्या नक्सलियों के नाम पर कराई गई। पिछले माह मात्र चंद दिनों में भाजपा के चार नेताओं की निर्मम हत्या हुई है। सत्ता के संरक्षण में टारगेट किलिंग को अंजाम दिया जा रहा है इसका दोषी कौन है?
ये सवाल पूछे
प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों से आवास क्यों छीना गया? जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में नल से स्वच्छ जल कब तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं का पिछले चार वर्ष में गबन किया हुआ 12 हजार करोड़ रुपया ब्याज समेत कब वापस करेंगे। छत्तीसगढ़ महतारी की बहन-बेटी, बच्चे व आम जनता असुरक्षित क्यों हैं। किसानों को शुल्क अदा करने के बाद भी स्थाई पंप कनेक्शन कब तक दिए जाएंगे। प्रदेश के बुजुर्ग व विधवाओं को पेंशन कब मिलेगी। स्व सहायता समूह की महिलाओं को कब न्याय मिलेगा। कर्मचारियों का नियमितीकरण कब करेंगे। गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का झूठा वादा क्यों किया? निभाया क्यों नहीं। छत्तीस वादों से बनी कांग्रेस सरकार का क्या हुआ सारा वादा। धर्मांतरण का गढ़ क्यों बनाया छत्तीसगढ़ को। 25 हजार बच्चों की मौत एवं छत्तीसगढ़ में लचर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मेदार कौन है? 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट कहां लगी है। श्री साव ने कहा, राहुल गांधी ने अपने भाषणों में साफ कहा था किसान के खेत के सामने 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी, जनता जानना चाहती है वो फूड प्रोसेसिंग यूनिट कहां बनी है?

Related Articles

Back to top button