मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalState

नहीं होंगे कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव, अध्यक्ष काे दिया मनोनयन का अधिकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्टीयरिंग कमेटी में बड़ा फैसला

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वां महाधिवेशन के पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव न कराने का बड़ा फैसला किया गया। इसी के साथ पार्टी के संविधान में 16 संशोधन और 32 नियमों में बदलाव का किया जाएगा।

फैसलाें के बारे में पत्रकाराें काे जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया, श्री रमेश ने कहा है कि आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनीत करें। विषय समिति की बैठक में 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। उस पर विचार होगा। उसको मंजूरी दी जाएगी। फिर 25 और 26 इन विषयों पर चर्चा होगी। 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे प्रीलिमिनरी सेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 या 11.15 बजे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। शनिवार को सोनिया गांधी के भाषण के बाद तीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। जिसमें राजनीतिक, विदेशी और आर्थिक मामलों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को कृषि, युवा शिक्षा और रोजगार, सामाजिक न्याय प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद 26 जनवरी को ही सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी गांधी संबोधित करेंगे। 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का अंतिम भाषण होगा। फिर 3 बजे जनसभा होगी। जिसे राहुल संबोधित करेंगे। राहुल के साथ उस पब्लिक रैली को सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी संबोधित करेंगे।

पार्टी के संविधान में 16 संशाेधन हाेंगे

हमारी पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा प्रीलिमिनरी सेशन में। मुझे विश्वास है कि जो हमारे पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव है। करीब 16 प्रावधानों में संशोधन किया जा रहा है। 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव है। आज उस पर भी विचार हुआ है। सब्जेक्ट कमेटी में विचार होगा। प्रीलिमिनरी सेशन में इस विषय पर विचार होगा।

हर वर्ग काे मिलेगा माैका

श्री रमेश ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संशोधन है वह यह है कांग्रेस वर्किंग कमेटी में दलित, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, ओबीसी का प्रतिनिधित्व मिले। ये हमारे पार्टी के संशोधन में सुनिश्चित किया जा रहा है। सब्जेक्ट कमेटी जिन नियमों और प्रावधानों पर मंजूरी देगी। उसमें जो महत्वपूर्ण है वह है कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को वर्किंग कमेटी में स्थान देना। यह संशोधन हम लाने वाले हैं। इस पर प्रीलिमिनरी में चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button