मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कौशिक बोले- टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले हैं

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में समूचा गांधी परिवार छत्तीसगढ़ आ रहा है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए लोग जमाना जोड़ने चले हैं। जो बिखर रहा है उसकी चिंता कोई नहीं कर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में जो हालात बनते जा रहे हैं उस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संयुक्त रूप से जवाब देना चाहिए।

श्री कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा कि कांग्रेस हमेशा इस बात का घमंड करती है कि हमें जनता ने विशाल जनमत के साथ सत्ता सौंपी है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कहीं पर भी खरी नहीं उतर रही है। पूरे प्रदेश में जिस तरह से अपराध की घटनाएं हो रही हैं इससे भय का वातावरण व्याप्त है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में जिस तरह से एक युवती पर घातक हथियार से हमला कर सरेआम सड़कों पर घुमाया जाता है इससे चिंता जनक तस्वीर और क्या हो सकती है। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू नक्सली वारदातों पर भी कुछ नहीं बोलते और इस तरह के लगातार हो रहे अपराधों से ऐसा लगता है कि मानो प्रदेश भगवान भरोसे ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कि आपराधिक  घटनाएं लगातार हो रही है अब छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ के नाम पर कुख्यात होता जा रहा है जिसके लिये कांग्रेस की सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button