मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजयुमो में बदले गए पांच जिलाध्यक्ष

रायपुर. भाजयुमो में नई कार्यकारिणी को लेकर मचे बवाल के बाद अब जहां प्रदेश पदाधिकारियों में कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, वहीं पांच जिलों के जिलाध्यक्षों को बदलने के साथ पांच नए जिलों में भी जिलाध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। इसी के साथ आमंत्रित सदस्य और कार्यसमिति के सदस्यों का भी ऐलान किया गया है।भाजयुमो के नए अध्यक्ष रवि भगत ने प्रदेश के पदाधिकारियों में सुकमा की दीपिका सोरी को प्रदेश उपाध्यक्ष और बिलासपुर की गौरी गुप्ता को प्रदेश मंत्री बनाया है। इसी के साथ नितेश साहू को सह कोषाध्यक्ष, कीर्तन मीनपाल को सह मीडिया प्रभारी और ऋषि भसीन को कार्यालय सह मंत्री बनाया है।
इन जिलों के बदले अध्यक्ष
पांच जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं। अब भिलाई का अध्यक्ष अमित मिश्रा, दुर्ग का जीत यादव, सुकमा का संजय सोढ़ी, बलरामपुर का कमलेश मार्को और जशपुर का शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को बनाया गया है। इसी के साथ पांच नए जिलों में मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर का सुशील सिंह, खैरागढ़-छुईखदान का आयश सिंह बोनी, मोहला-मानपुर का वेद प्रकाश नेताम, सक्ती का लोकेश साहू और सारगढ़-बिलाईगढ़ का अजय नायक को अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button