मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan: भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को बनाया गया असम का राज्यपाल, बीजेपी में बदलेंगे समीकरण

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बीजेपी में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। पीएम मोदी का 70 वर्ष के पार नेताओं को टिकट नहीं देने का नियम जारी है। जी हा आपकों बता दें की राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और 8 बार के विधायक गुलाबचंद कटारियों को असम का राज्यपाल बना दिया गया है।

फिलहाल गुलाबचंद कटारिया राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे और अब उन्हें ये नई जिम्मेदारी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटारिया को फोन कर उनके हालचाल जाने थे, लेकिन तब तक उन्हें ये नहीं बताया गया था की उन्हें कही का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है।

इधर गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होना है। इस चुनाव से यह तय होगा की आगे के चुनावों में सीएम फेस कौन से नेता हो सकते है। अगर विधानसभा में किसी युवा नेता का चुनाव होता है तो यह तो तय है की इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम फेस के तौर पर कोई दूसरा चेहरा सामने आ जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button