PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार पर साधा निशाना, कह दी ऐसी ऐसी बाते….

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य सभा में हुई चर्चा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा और खूब खरी खरी सुनाई। इससे एक दिन पहले भी मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को निशाने पर लिया था। राज्यसभा में पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी, नेहरू सरनेम का जिक्र भी किया।
इसके साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा। पीएम के संबोधन पर कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं के नामों में संस्कृत के शब्दों से परेशानी होती है। उन्होंने कहा की कई योजनाएं गांधी-नेहरू के नाम से हैं। अगर हम कहीं भी नेहरू का उल्लेख करने से चूक जाते हैं, तो कांग्रेसी परेशान हो जाते हैं।
मोदी ने कहा की नेहरू इतने महान व्यक्ति थे, फिर उनमें से कोई भी नेहरू उपनाम का उपयोग क्यों नहीं करता। नेहरू नाम का उपयोग करने में क्या शर्म है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस कहती है की हम राज्य सरकारों को परेशान करते रहते हैं, लेकिन उन्होंने 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराया है। एक कांग्रेसी पीएम ने निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए 50 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल किया।



